फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन का चावल पकड़ा

Thu, 27 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। गरीबों में वितरण के लिए मंगाया गया राशन का चावल कालाबाजारी कर बेचने का मामला सामने आया है। एसडीएम ऊन और पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान चावल की बोरियों से लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि उक्त चावल राशन डीलर का है, जिसे वह झिंझाना क्षेत्र में एक डेरे पर ले जा रहा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एसडीएम ऊन दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार कर्म सिंह और झिंझाना थाना पुलिस मेरठ करनाल हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। उसमें सरकारी सस्ते गल्ले पर वितरण होने वाले चावल की 77 बोरियां लदी हुई थीं। ट्रैक्टर ट्राली के चालक सुमित से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उक्त चावल दथेडा गांव के राशन डीलर का है, जिसे बिट्टू के डेरे पर ले जाकर बोरियां बदलने के बाद किसी स्थान पर पहुंचाना था।

एसडीएम ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को मौके पर बुलाकर उक्त चावल की जांच कराई गई, जिसमें यह पुष्टि हो गई कि चावल सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का है। चावल की बोरियां झिंझाना में स्थित खाद्य एवं विपणन विभाग के गोदाम में रखवा दिया गया है तथा ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दी गई है। चालक को पुलिस कस्टडी में दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि चालक सुमित के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जांच पूरी करने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें