फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में बसपा चेयरमैन के समर्थकों ने मचाया हुड़दंग

Sat, 02 Dec 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजालाल/ शामली
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपविजेता वजाहत खां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के नगर पालिका परिषद कांधला के अध्यक्ष पद पर वाजिद हसन की जीत होने पर बसपा समर्थकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि घरों में घुसकर तोड़फोड़ और आतिशबाजी करते हुए एक पार्टी का झंडा भी फूंक दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंग करने वाले लोगों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस मामले में विपक्षी प्रत्याशियों ने बसपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांधला नगर पालिकाध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी हाजी वाजिद हसन उर्फ बबला ने जीत हासिल की। आरोप है कि समर्थकों ने कांधला में मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के काफिले के रूप में जमकर हुड़दंग उतारा। इस बीच भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के समर्थकों के घर में घुसकर तोड़फोड़, आतिशबाजी कर पार्टी का झंडा जलाने का भी आरोप है। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सपा प्रत्याशी फैसल बेग के घर पर कई प्रत्याशी एकजुट हुए। इस दौरान निर्दलीय हाजी इस्लाम ने कहा कि चुनाव में जीत हार का होना तय है, लेकिन इस तरह से समर्थकों के घर पर हमला करके माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सपा प्रत्याशी फैसल बेग ने कहा कि चारों ओर उत्पात मचाया गया। उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। आरोपी लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए, नहीं तो एकजुट होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी, बबला सैनी, नीटू , अफजल उर्फ जग्गू, सदफ, हाजी इस्लाम, इनाम, शुरू बेग और आसिफ आदि मौजूद रहे।

अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे वजाहत खां
शामली। नगर पंचायत बनत से अध्यक्ष पद के उपविजेता रहे वजाहत खां ने आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन ने साजिश के तहत उन्हें चार घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित करा दिया गया। इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। शनिवार को बनत स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान वजाहत खां ने कहा कि शुक्रवार को शामली कृषि मंडी में शांतिपूर्ण मतगणना चल रही थी। अंतिम चक्र में दो टेबल की मतगणना शेष रह गई थी, तब उन्होंने 219 वोटों की बढ़त बना रखी थी। कुछ पुलिसकर्मी तथा अन्य लोग दोनों टेबल को घेरकर खड़े हो गए। वजाहत खां का आरोप है कि उनके एजेंट के सामने भाजपा प्रत्याशी के समर्थक ने कहा कि वजाहत खां की बढ़त को खत्म कराना है। आरोप है कि इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के एजेंट शोर मचाने लगे, लेकिन वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर भाजपा प्रत्याशी के एजेंटों को कुछ नहीं कहा, बल्कि उन्हें वहां से खींचकर बाहर ले गए और आदर्श मंडी थाने में ले जाकर बंद कर दिया। इतना ही नहीं, जब उनके समर्थक थाने पर पहुंचे, तो पुलिस ने समर्थकों को भी लाठियों से पीटा तथा घायल समर्थकों का मेडिकल भी नहीं होने दिया। वजाहत खां का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने साजिश के तहत गड़बड़ी कराते हुए बनत नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को घोषित कराया है, मगर वह चुप नहीं बैठेंगे और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई गड़बड़ी के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस दौरान शफक्कत, साजिद सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर लगाए आरोप
कांधला।  कैराना रोड स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान जाहिद राज ने आरोप लगाया कि पूर्व की प्रदेश सरकार ने विकास के लिए 125 करोड़ रुपये दिया था, लेकिन कस्बे में 25 करो़ड़ रुपये का काम भी पूरी तरह से नहीं हो पाया। इस कारण कस्बा विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि जनादेश को स्वीकार करेंगे, लेकिन विकास के पैसे की बंदरबांट नहीं होने देंगे। वहीं, शुक्रवार रात में चेयरमैन के समर्थकों द्वारा उत्पात मचाने की उन्होंने निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मोहसिन मलिक, मनीराम बंसल, इस्तखार, फरीद, नफीस, जीशान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें