फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या

Thu, 02 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
मृतक जीतपाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में घर में चारपाई पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों को देख बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गये।
विज्ञापन


युवक की मां ने चार युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव डेरा भगीरथ निवासी जीतपाल (28 वर्ष) बुधवार रात अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। रात लगभग 10 बजे के करीब मोटर साइकिल से पहुंचे युवकों ने उसके सिर में तमंचा सटाकर दो गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुन आये परिजनों को देख आरोपी तमंचे लहराते हुए मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि रात में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक की मां मंगती की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति प्रीतम सिंह, राजू निवासी खानपुर कला, राकेश निवासी गांव खोकसा, पिंकू निवासी नया बांस के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें