फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के परिवार को पीटा, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 31 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जलालाबाद । कटहरा चौक बाजार में मोबाइल चिप डाउनलोड करने से इंकार करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने दुकानदार के परिवार पर हमला बोल दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मामला मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है । कटहरा चौक बाजार में छोटे लाल की मोबाइल फोन की दुकान है। कस्बा निवासी भूरा और अनीस दुकान पर अपने मोबाइल फोन की चिप में गाने डाउनलोड कराने गए थे। छोटे लाल के बेटे नितिन ने मना कर दिया, जिस पर युवकों से विवाद और गाली गलौज हो गई। दोनों युवक तब वहां से चले गए।

थोड़ी देर बाद दस लडकों के साथ लाठी डंडे लेकर आए और नितिन तथा उसके पिता छोटे लाल पर हमला बोल दिया। 
छोटे लाल का भाई पप्पू बीच बचाव में आया तो उसे भी पीटा । हमले में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है मामले की जांच की जा रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें