फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों और घरातियों में मारपीट, कई घायल

Mon, 27 Mar 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। ग्राम बधुपुरा में निकाह के बाद दहेज में बाइक की मांग करने पर बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। जिससे दूल्हा सहित कई घायल हो गए। दुल्हन ने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने दावत में हुए खर्च की मांग करते हुए बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रविवार को ग्राम बधुपुरा निवासी वहीद अंसारी की बेटी शमीमा की जिला बागपत के गांव बली से आसिफ  बारात लेकर आया था। दोपहर के समय निकाह की रस्म हो गई। जैसे ही सलामी की रस्म होने लगी तो दूल्हे के दोस्तों ने दहेज में बाइक देने की मांग की। दूल्हे ने भी दोस्तों की बात मानते हुए बाइक लेने के जिद पर अड़ गया।

जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हा, उसका भाई शफीक, आसमीन और दुल्हन के भाई सादिक, शमीम, मुरसलीन घायल हो गए। सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं दूल्हे द्वारा दहेज में बाइक की मांग किए जाने से दुखी दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ  इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


जिसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे सहित लगभग 50 बारातियों को बंधक बना लिया। कोतवाली में दुल्हन के भाई सादिक ने बताया कि तहरीर दे दी है और उनकी बहन ने शादी से इंकार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में अतिरिक्त पुलिस भेजकर स्थिति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें