फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर चला प्रशासन का चाबुक

Mon, 27 Mar 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिले में अवैध खनन पर अंकुुश लगाने की राह पर चल रहे प्रशासन ने पुलिस की मदद से शनिवार रात्रि टिटौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान रेत से भरे सात ट्रक पकड़ लिए। पूछताछ के बाद उनका ओवरलोड और अन्य धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


सरकार बदलते ही कार्रवाई से बचने के लिए अब पुलिस-प्रशासन को शामली में अवैध खनन दिखने लगा। शनिवार देर रात एसडीएम एमपी सिंह और सीओ उपेंद्र कुमार यादव ने आदर्श मंडी इंस्पेक्टर साहब सिंह के साथ टिटौली चेकपोस्ट पर अभियान चलाया। पुलिस ने चेकपोस्ट पर हरियाणा की ओर से आ रहे रेत से भरे सात ट्रकों को पकड़ लिया। प्रशासन ने ट्रक चला रहे ड्राइवरों से इसके संबंध में कागजात मांगे, लेकिन वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया। 

मामले में ओवरलोड की धाराओं में कार्रवाई की गई है। जिसके बाद मुचलके पर सातों आरोपियों को छोड़ दिया गया। उधर, रेत कहां से भरकर लाया जा रहा था, इसके संबंध में एसडीएम ने जांच बैठा दी है, पुलिस जांच कर मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें