फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे को खेत से अगवा करने की कोशिश

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबरी। खेत पर पानी चलाने गए किसान पुत्र को बदमाशों ने हथियारों के दम पर अगवा करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बदमाश युवक को छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खेत में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


मामला सोमवार की देर शाम का है। सौरभ पुत्र सहेंद्र निवासी बाबरी अपने साथी रोबिन व छोटू के साथ खेत में पानी चलाने के लिए गया हुआ था। बताया जाता है कि वह खेत के अंदर चला गया, इस दौरान दो बदमाशों ने तमंचे बल पर अपहरण का प्रयास किया। 

काफी देर तक सौरभ खेत से बाहर नहीं आया तो रोबिन व छोटू ने उसको आवाज लगाकर बुुलाना शुरू कर दिया और खेत में घुस गए और उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दे दी। सूचना पर ग्रामीण हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और आवाज लगाते हुए खेत में घुस गए। जिसके बाद बदमाश युवक को छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सौरभ ने ग्रामीणों को सारी बात बताई। जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने खेतों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर थाना प्रभारी सुनील दत्त ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें