फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी गिरफ्तार, मीट व्यापारी की तलाश जारी

Tue, 15 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
शामली। नकली नोट सप्लाई के मामले में पुलिस ने सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव शीराजान निवासी पशु व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। पशु व्यापारी से पूछताछ में मालूम चला कि नकली नोट एक मीट व्यापारी ने उसे दिए थे। अब पुलिस को मीट व्यापारी की     तलाश है। 
विज्ञापन


कस्बा बनत निवासी अल्लादेई को चार दिन पूर्व एसबीआई    शाखा में नोट जमा कराते समय पकड़ लिया गया था। महिला पांच पांच सौ के 98 नोट जमा कराने पहुंची थी, जिनमें से 93 नकली पाए गए थे। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। महिला ने ही    बताया था कि ये उसे नोट सहारनपुर के पशु व्यापारी ने भैंस बेचने पर उन्हें दिए थे। 

आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पशु व्यापारी का नाम मालूम चलने पर उसकी धरपकड़ का प्रयास शुरू किया। सोमवार देर रात पुलिस ने कुतुबशेर थाना (सहारनपुर) क्षेत्र के गांव शीराजान निवासी पशु व्यापारी कासिफ पुत्र सईद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। आदर्श मंडी थाने लाकर उससे पूछताछ की गई, तो
विज्ञापन


उसने बताया कि उक्त नोट कुतुबशेर क्षेत्र के रहने वाले मीट व्यापारी ने उसे दिए थे। अब पुलिस उस मीट व्यापारी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लग गई है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष साहब सिंह का कहना है कि पशु व्यापारी कासिफ के खिलाफ जाली करेंसी चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कासिफ बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। नकली नोट देने वाले मीट व्यापारी की गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें