फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दुकान से नगदी, जेवर चोरी

Tue, 15 Nov 2016 11:50 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला ब्रजपाल नगर में सोमवार रात चोरों ने एक मकान और एक दुकान में नकब लगाकर नकदी, जेवर आदि की चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

मोहल्ले के रामवीर सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार सोमवार रात घर के अंदर बरामदे में सो रहा था। चोरों ने पीछे से कमरे में नकब लगा लिया और बक्सा उठा ले गए।  बक्से में पांच हजार की नकदी, सोने के झाले, चांदी की गुलशन पट्टी, पायलें आदि सामान रखा हुआ था। खाली बक्सा मंगलवार को खेत में पड़ा मिल गया। 
इसके अलावा मोहल्ले के ही सुभाष ने बताया कि उनकी पूरनपुर रोड पर किराने की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने दुकान में नकब लगा दी और दुकान से किराने का तमाम सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक है। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर रामवीर और सुभाष ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की लेकिन पुलिस ने जांच कराए जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें