कैराना। कुछ लोगों ने खादर क्षेत्र के गांव बरनावी में स्थित वन विभाग की भूमि पर लगाए गए 1200 पौधे नष्ट कर अवैध कब्जा कर लिया। इस मामले में वन रक्षक की ओर से दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन रक्षक विपिन कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि क्षेत्र के ग्राम बरनावी में वन विभाग की भूमि पर विभाग की ओर से पौधे लगाए गए थे। आरोप है कि बरनावी निवासी दिलशाद ने 800 पौधे और फारूक ने 400 पौधों को नष्ट कर दिया। इसके बाद वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया और वहां पर खेती करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
घर में घुसकर मारपीट करने पर मुकदमा
कैराना। मोहल्ला शेखबद्धा निवासी खुर्शीद आलम ने मुकदमा दर्ज कराया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह जोड़वा कुआं स्थित अपनी सैलून की दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में बाइक साइड में लगाने को लेकर कार चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार फैसल निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।