कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को मादक पदार्थ और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का एक व्यक्ति गांव में नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गांव डांगरौल निवासी रवि को गांव के जंगल से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा, कारतूस और 390 नशीली गोलियां बरामद हुई। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में आरोपी युवक ने एक भट्ठा मालिक के साथ मारपीट कर उसका रिवाल्वर लूट लिया था। बाद में भट्ठा मलिक पर दबाव बनाते हुए फैसला करा लिया गया था।