थानाभवन (शामली)।
नोएडा में पढ़ रही युवती का एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। इससे खफा युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के पूरे परिवार का अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर कई दिन तक यातनाएं दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को बंधनमुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
19 दिसंबर को नोजल निवासी युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के भाई प्रवीण उर्फ रोबिन (25), लड़के के पिता तिलकराम पुत्र बलजीत (55) और अमित को लड़की ढूंढने में मदद करने के बहाने गांव में ले आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। आरोप है कि कई दिनों से लगातार उनकी पिटाई की जा रही थी। आरोप है कि लड़की के परिजन चारों लोगों का अपहरण करके उनसे उनकी लड़की मांग रहे थे। किसी तरह सूचना लड़के के अन्य रिश्तेदारों को लगी। इस पर उन्होंने थाने में आकर पुलिस से मदद मांगी. जिसके बाद थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ गांव नोजल में पूर्व प्रधान भोपाल के घर पहुंच गए। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बंद कमरे से परवीन, तिलकराम व मीना को मुक्त करा लिया और थाने ले आई। प्रवीण ने बताया कि उन्होंने उनके जीजा अमित का भी अपहरण किया था, जो तीन दिन पहले किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर फरार हो गया, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि बंधक परिवार को मुक्त करा कर उनका इलाज कराया जा रहा है।
ृ