बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया
थानाभवन। लेखपाल बेटा अपने पिता के साथ रोजाना मारपीट करता है। पीड़िता पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी व्यक्ति ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दो पुत्र है। बड़ा बेटा लेखपाल हैं। आरोप है कि वह उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। पिता ने आरोप लगाया कि उसके पास 70 बीघा जमीन है, जिसको उसका बेटा कब्जा करके बैठा हुआ है और उसको खाने पीने को भी नहीं देता।
जेबकतरा दबोचा
थानाभवन। कस्बा निवासी मूसा पुत्र शादक अपनी पत्नी आसमां के साथ बस स्टैंड स्थित फल की दुकान पर फल की खरीदारी कर रहा था, तभी जेबकतरे ने उसकी जेब काटने का प्रयास किया, लेकिन फरमान ने उसको पकड़ लिया। आसपास खड़े लोगों ने फरमान को जमकर धुना और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस आरोपी फरमान को पकड़ कर थाने ले गई।
रंजिश के चलते किसान के भूसे में आग लगाई
थानाभवन। गांव मादलपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र अजब सिंह ने चार लोगों पर आरोप लगाया कि सोमवार को आरोपियों ने उसके भूसे में आग लगा दी और नलकूप में ईट-पत्थर भर दिए। थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि राहुल की तहरीर पर जांच कराई जा रही है, मामला पुरानी रंजिश का है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।