फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को लेने पहुंचे भाईयों के साथ ससुरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की पिटाई की
विज्ञापन

शामली।
बहन के यहां पहुंचे दो युवकों को ससुरालियों ने पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी नगर के मोहल्ला रामसागर निवासी एक व्यक्ति के साथ की है। आरोपी विवाहिता के साथ मारपीट करते हैं और उसको दुखी रखते हैं। इसी बात को लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। रविवार की रात विवाहिता के दो भाई मोहल्ला रामसागर में पहुंचे। इस दौरान उनकी विवाहिता ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने दोनों युवकों को पीट दिया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दो युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक हिरासत में लिए
शामली। कोतवाली पुलिस सोमवार को दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस को कांधला की ओर से दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनसे बाइक के कागजात मांगे, लेकिन वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वारंटी पकड़ा
शामली। नगर के मोहल्ला पंसारियान निवासी नाजिम का अदालत से गैरजमानती वारंट जारी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें