फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीबा-रिजवाना हत्याकांड के गवाह को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बहुचर्चित शीबा-रिजवाना हत्याकांड के गवाह को हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को पत्र लिखकर मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला इकबालपुरा निवासी जहूर ने एसपी को पत्र देकर बताया कि वर्ष 2014 में उसकी भांजी शीबा-रिजवाना पुत्री दिलशाद निवासी मोहल्ला अफगानान की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसमें करीब 12 से अधिक लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नौ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। आरोप है कि बुधवार को जब जहूर अदालत में गया हुआ था कि तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे फैसला नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी। धमकी के बाद से उसका परिवार डरा-सहमा हुआ है और उसे जान का खतरा सता रहा है। एसपी ने मामले में कार्रवाई के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें