फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट के विरोध पर चालक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

लोनी से बुकिंग करके लाई गई कार को बदमाशों ने गंगेरू-इस्सोपुरटील मार्ग पर लूटने की कोशिश की। चालक ने विरोध किया, तो उसको गोली मार दी। डायल 100 पुलिस के मौके पर पहुंची, तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी में संगम विहार निवासी संदीप पुत्र राजकुमार टैक्सी चलाता है। बुधवार रात टैक्सी स्टैंड से दो युवकों ने बड़ौत आने के लिए कार बुक की। इसके बाद दोनों युवक उसको लूंब के रास्ते कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू - इस्सोपुरटील मार्ग पर ले आए। गांव खेड़ा कुर्तान के पास उसकी कार रुकवा ली। कार से नीचे उतरे युवकों से जब संदीप ने बकाया किराया मांगा, तो उन्होंने कहा कि उनका भाई गांव से किराया लेकर आ रहा है। इस पर संदीप को उनकी हरकतों से कुछ संदेह हो गया, जिस पर संदीप कार में बैठ गया। इसी दौरान दोनो युवकों ने उससे कार लूटने की कोशिश की। विरोध पर एक बदमाश ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। कार का शीशा तोड़ते हुए गोली संदीप के कान को छूती हुई निकल गई। शीशे लगने की वजह से भी संदीप घायल हो गया। वहीं, इसी दौरान डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई, तो बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद थाना प्रभारी ओपी चौधरी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को तलाश कराया। बृहस्पतिवार शाम संदीप के परिजनों ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें