फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मामूली विवाद को लेकर को दो पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुजरान निवासी समेदीन और सादीन पक्ष के बीच कई दिनों से रंजिश चली आ रही है। इस कारण दोनों पक्षों के लोगों के बीच पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार की दोपहर समेदीन भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सादीन से उसकी गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसे लेकर दोनाें पक्षों के लोग भी आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें समेदीन पक्ष की ओर से बदरू, समेदीन, फारूख, मुनव्वर, सादीन पक्ष की ओर से सादीन, आलीम , सरवर घायल हो गए। पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को तीतर बीतर किया। दोनों पक्षों के लोगों ने चिकित्सा कराकर एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से सात लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों ओर से सात लोगों का खिलाफ शांतिभंग में चलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें