फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान ने शराब के नशे में की हूटिंग, डायल-100 पुलिस ने घेर कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के एक जवान ने शराब के नशे में डायल-100 पुलिस को खूब छकाया। पुलिस के सामने हूटिंग कर भागने लगा। पुलिस ने संदिग्ध मानकर कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। जिसके तीन किमी बाद डायल-100 की दो गाड़ियों ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में देर शाम तक कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

बागपत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सीआरपीएफ में है। फिलहाल वह छुट्टी पर आया हुआ था। रविवार को वह शामली में अपनी रिश्तेेदारी में बाइक से आ रहा था। जब वह खंद्रावली पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो वहां खड़ी डायल-100 पुलिस के सामने उसने हूटिंग की। पुलिस ने रोका तो उसने अभद्रता करते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस उसे पकड़ा चाहा, तो सैनिक वहां से भाग गया। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दे दी। जिस पर शामली की ओर से गश्त कर रही डायल-100 पुलिस ने भी सूचना पर उसको रोकना चाहा तो वह हाथ नहीं आया। संदिग्ध होने के शक पर डायल-100 की दो गाड़ियों ने उसको घेरकर शामली से बाहर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक नशे में था। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर कोतवाली में ले आ गई। देर शाम उसके परिजन भी कोतवाली पहुंच गए थे और माफी मांगते हुए समझौते की कोशिश कर रहे थे। उधर, इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें