मोहल्ला धर्मपुरा में मकान के बाहर खड़ी लड़की से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोरशराबा होने पर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शादाब और तहसीम शामली के मोहल्ला पंसारियान के रहने वाले हैं। आरोप है कि सोमवार शाम मोहल्ला धर्मपुरा की एक गली में जाते समय इन दोनों ने घर के बाहर खड़ी लड़की से छेड़छाड़ कर दी। उसने विरोध किया, तो वह गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली परिसर में रहने वाला युवक गत नौ फरवरी से लापता है। उसके पिता ने शामली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मूलरूप से गांव कंडेला निवासी पप्पन शामली शुगर मिल में खोई और राख ढुलाई का कार्य करता है और परिवार के साथ मिल परिसर में ही रहता है। गत नौ फरवरी को पप्पन का बेटा अंकित (18) किसी कार्य से घर के बाहर गया। इसके बाद से वह घर नहीं लौट सका। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।