शामली। कस्बे के कांशीराम आवास निवासी युवक ने रविवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसकी पड़ोसन रुकसाना और उसके पति मेहरबान ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को लाठी डंड़ों से हमला कर घायल कर दिया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
झिंझाना। नया गांव निवासी बबलू ने रविवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की उसका पुत्र विजय (15) घर से तीन दिन पूर्व नानौता जाने के लिये कहकर गया था। मगर, वह वहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे सभी रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर बरामदगी के प्रयास शुरू किए।