फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता का दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता को दबोचा
विज्ञापन

ऊन।
चौकी ऊन क्षेत्र के गांव बसी चुंधियारी में दो युवकों ने घर में घुसकर विवाहिता को बदनीयती से दबोच लिया। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने चौकी ऊन पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोरशराबा होने पर परिवार के लोग जाग गए। एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया, लेकिन दूसरे आरोपी ने परिवार पर हमला कर उसे भी छुड़ा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडिता के जेठ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
ऊन। ऊन ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों की बैठक ब्लाक प्रमुख मेमकला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखी। ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने गांव से गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बनवाने, गरीबों के लिए आवास व शौचालय बनवाने, प्रकाश हेतु सोलर लाइट लगवाने की मांग करते हुए प्रस्ताव दिए। बाद में ब्लाक प्रमुख मेमकला ने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि में शासन की ओर दो किश्तों की करीब 42 लाख रुपये धनराशि आई है। बैठक में बीडीओ डॉक्टर विपिन राठी , ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राममेहर , एडीओ पंचायत मांगेराम शर्मा, राजकुमार तायल समेत सभी सचिव व सभी बीडीसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें