फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइट तीन फीट, काम शराब बेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों ने भी मुझे मेरे हाल पर छोड़ दिया
विज्ञापन

थानाभवन।
साहब मेरी लंबाई तीन फीट है। शुरूआत में तो परिजनों ने भी मेरा सहयोग किया। हालांकि अब मुझे मेरे हाल पर छोड़ दिया है। परिवार भी साथ नहीं देता, मेरे पास कोई काम नहीं था तो मजबूरी में शराब बेचने का काम शुरू करना पड़ा। पुलिस द्वारा फूसगढ गांव में शराब बेचते हुए पकडे़ गए एक तीन फीट के युवक ने थाने पहुंचने पर कुछ इस अंदाज में पुलिस को अपनी दास्तां सुनाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि फूसगढ़ गांव में अवैैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने गांव में छापा मारा और एक तीन फीट लंबे युवक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद कर लिए। पकड़ने के बाद पुलिस युवक को लेकर थाने आ गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके पास पिछले कई महीनों से कोई काम धंधा नहीं था। परिवार के लोग भी अब उसका साथ नहीं देते थे, जिस कारण उसके सामने आर्थिक संकट आकर खड़ा हो गया था। यदि वजह है कि उसने तीन महीने पहले शराब बेचने का धंधा शुरू किया। कहा कि यदि उसके रोजगार दिला दिया जाए तो व यह काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें