फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़समा गांव में घर पर चलती मिली शराब की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शासनादेश पर बुधवार को शामली एसडीएम सुरजीत सिंह ने आबकारी निरीक्षक को साथ लेकर शामली, सिक्का, बनत, मुंडेट की शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। तहसीलदार सदर राकेश त्यागी के नेतृत्व में गठित टीम ने थानाभवन, जलालाबाद- बाबरी क्षेत्र की शराब की दुकानों की चेकिंग की। एसडीएम सदर ने बताया कि खोड़समा गांव में शराब की दुकान घर पर चलती मिली है। टीम में शामिल तहसीलदार ने बताया कि खोड़समा गांव में मिली अनियमितताओं के संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर जिला आबकारी अधिकारी का कार्य देख रहे अरविंद मौर्य ने बताया कि जिले में 113 शराब की दुकानें है। एक दुकान चेक करने में एक से दो घंटे का समय लगता है। खोड़समा गांव की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। पूरे जिले की रिपोर्ट आने में समय लगेगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित
फोटो समाचार
शामली। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रेखा रानी व मंडल अध्यक्ष राकेश देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट में एडीएम शिवबहादुर सिंह से मिला। ज्ञापन देकर सर्दी के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। मौके पर पवन देवी, मंजू देेवी, मोनिका शर्मा, सुनीता राठी, जिला संरक्षक सतेंद्र बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें