फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 धर्म छिपाकर युवती से की शादी, जबरन कराया गर्भपात

Thu, 04 Jan 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
प्रेम में छली गई युवती न्याय के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंच गई। पुलिस को पीड़ा सुनाई और प्रेमी पर धर्म छिपाकर फंसाने का आरोप लगाया है। युवती ने पति पक्ष पर जबरन गर्भपात कराने के साथ उससे मारपीट किए जाने की शिकायत दी है। पुलिस ने आनन-फानन में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मामला युवक-युवती के अलग-अगल संप्रदाय से होने के कारण पुलिस भी परेशान है। पुलिस के मुताबिक जिला बिजनौर के धामपुर निवासी एक युवती को शहर के मिमलाना रोड निवासी एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया।

युवक ने युवती से अपना धर्म छिपाकर दोस्ती को आगे बढ़ाया। उसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेेम में दीवानी हुई युवती ने युवक के साथ घर से फरार हो गई। यहां युवक ने उसके साथ शादी रचा ली, लेकिन अपना धर्म नहीं बताया। आरोप है कि आठ माह तक युवक ने उसे अपने परिवार के साथ रखा। 
विज्ञापन


इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। पति के धर्म का पता लगने पर युवती ने विरोध किया तो उसके परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया। मंगलवार रात युवक ने युवती के साथ मारपीट की तो उसने डॉयल 100 पर सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को लेकर थाने आई गई। युवती ने पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने तत्काल युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि मामले की सूचना युवती के परिजनों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें