गांव लिलौन निवासी ई-रिक्शा चालक की बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट ली। विरोध करने पर उसको चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
लिलौन गांव निवासी साहिल ई-रिक्शा चलाता है। रविवार दोपहर करीब दो युवकों ने उसकी ई-रिक्शा बधेव जाने के लिए बुक की। जिसके बाद साहिल ई-रिक्शा लेकर चल दिया। बधेव के पास दोनों उसकी ई-रिक्शा लूटने की कोशिश की। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। बदमाश साहिल को ईंख में फेंककर फरार हो गए। खेत में उसके कराहने के आवाज सुनकर राहगीरों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को शामली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेेरठ रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसको पानीपत के लिए ले गए। थाना आदर्श मंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी युवक कुछ बोल नहीं पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।