रविवार देर रात दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रानीपुर झाल के पास रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइकसवार युवकों ने एक कार पर फायरिंग कर दी। इसमें कार सवार 65 वर्षीय सुशील त्यागी, बुराड़ी, दिल्ली घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बुजुर्ग बेहोश हैं।
उनके होश में आने पर मामले का पता चल पाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार दिल्ली की ओर जा रही थी। इसके पीछे ही बाइकसवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हुए हैं।