फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनत से अपहृत किशोरी के कोर्ट में दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में किशोरी के दर्ज कराए बयान
विज्ञापन

शामली। बनत से अगवा किशोरी को बरामद कर पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
विज्ञापन

थाना आदर्श मंडी के कस्बा बनत से 12 सितंबर को एक किशोरी का कस्बे के युवक सिकंदर ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। परिजनों की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद किशोरी की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। चार दिन पूर्व किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद शुक्रवार को उसके बयान सीजेएम कोर्ट मुजफ्फरनगर में दर्ज कराए। अदालत में बयान दर्ज किए जाने के बाद किशोरी को अदालत के आदेश पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना आदर्शमंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा के अनुसार किशोरी के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अपहरण के मुख्य आरोपी सिकंदर की तलाश की जा रही है। जल्द दी उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें