बलवा में घर से बुलाकर ग्रामीण पर हमला
शामली। गांव बलवा में एक व्यक्ति को घर से बुुुलाकर कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घायल का मेडिकल तो करा दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
कोतवाली के गांव बलवा निवासी चंद्रपाल अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान गांव का एक युवक आया। उसने चंद्रपाल को घर से बाहर बुलवा लिया, जिस पर वह उसके साथ चला गया। आरोप है कि वहां से कुछ दूरी पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा होने पर मौके पर अन्य ग्रामीण आ गए। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल चंद्रपाल को मेडिकल कराने अस्पताल में भेज दिया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली में घायल के भतीजे योगेंद्र की ओर से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को पीड़ित के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।