फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा लुटेरों का गैंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुन्ना नहर पटरी पर लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। हालांकि शामली जिले में इन्होंने कितनी वारदातें की, इस बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कांधला थाना प्रभारी उमेश रोरिया अपनी टीम के साथ सुन्ना नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की गांव सुन्ना पुलिया से गांव की ओर एक टैंपू में सवार पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके टैंपू रोक लिया और पांचों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर हरियाणा की ओर भाग जाता था। कई बार लिफ्ट देकर भी लूटपाट करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पीतम, संजीव, राहुल, सीता और सलेक करनाल (हरियाणा) जनपद के थाना कुजपुरा के गांव नलीपुरा के रहने वाले हैं। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें