फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का बहला-फुसलाकर अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार को वह अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर को घर आया उसे उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता मिली। उसने तलाश किया, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसको बताया कि उसकी पुत्री को नईश पुत्र अहसान मोहल्ला पंसारियान अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी नईश के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नशे की सौदागर महिला जमानत पर बाहर
शामली। मोहल्ला कलंदरशाह में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाली महिला को पुलिस ने एक माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। अब आरोपी महिला जमानत पर आ गई है। आरोप है कि अब महिला धमकी दे रही है। शनिवार को पीड़िता फुरकाना ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें