फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी चलाने के विवाद को लेकर हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी चलाने के विवाद में हमला, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में पानी चलाने के विवाद को लेकर हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव बहावड़ी निवासी राहुल खेत में पानी चला रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव के आठ-नौ लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और डोल काटकर पानी को रोकने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने राहुल पर हमला कर दिया। हमला होते देख खेत में काम कर रहे सचिन, ओमपाल और राहुल मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने पर भी हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ हमला करने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, इसी गांव में मंगलवार रात को गांव के कल्लू का बबीता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों और से पथराव हो गया। पथराव में बबीता और उसकी आठ साल की बेटी घायल हो गई। सूचना मलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कल्लू को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने कल्लू का शांति भंग की आशंका की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें