फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीबा-रिजवाना हत्याकांड के दोनों पक्षों में फिर तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

शीबा और रिजवाना हत्याकांड के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने के साथ ही धक्कामुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों को मुचलके में पाबंद किया है।
विज्ञापन

अगस्त 2014 में शीबा रिजवाना की हत्या के बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसमें तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने 40 नामजद व 100-150 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तीन साल के अंतराल में पुलिस ने कुछ माह पूर्व ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर कोर्ट द्वारा पुलिस पर हमले के 40 नामजद आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। दस दिन पूर्व पुलिस ने एक आरोपी मीर हसन, निवासी मोहल्ला घोसाचुंगी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। गिरफ्तारी के समय भी शीबा-रिजवाना की मां शहीदा ने कोतवाली में विपक्ष के लोगों द्वारा अपने ऊपर हमले की तहरीर दी थी। इसी बात को लेकर शनिवार रात 10 बजे मोहल्ला अफगानान घोसाचुुंगी पर मृतक शीबा के पिता दिलशाद और इनाम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर तनाव बढ़ने के साथ ही सूचना पर हल्का इंचार्ज एसआई बाबूराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह स्थिति को संभाला। एसआई बाबूराम ने बताया कि शीबा के पिता दिलशाद व इनाम पक्ष के बीच तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। स्थिति को किसी भी हालत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें