फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से टकराई बाइक, दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से टकराई बाइक, दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। शादी समारोह में आए युवक की बाइक की चपेट में आने से किशोरी के घायल होने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, जिस कारण दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी शहीद के यहां बुढ़ाना से बारात हुई थी। रविवार शाम जब बारात की विदाई की जा रही थी, तो बारात में आई खेरुनिशा की बेटी सोनिया (7) गली के बाहर खड़ी थी, तभी गांव जिडाना निवासी अफजाल की बाइक से टक्कर लगने पर सोनिया घायल हो गई। अफजाल भी शादी समारोह के पास ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। बाइक टकराने पर दोनों पक्षों के लोगों में गाली गलौज और हाथापाई हो गई, लेकिन तब जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोप है कि इसके बाद अफजाल अपने कुछ साथियों सहित मौके पर पहुंचा और गालीगलौज के बाद मारपीट प्रारंभ कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में एक पक्ष से शहीद, खेरुनिशा और दूसरे पक्ष से अफजाल, मुंतजिर तथा नाजिम घायल हो गए। झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। इसके बाद दोनो पक्षों के लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हमले के आरोप में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
जमकर चले लाठी डंडे, दोनों पक्षों के पांच लोग घायल
बारातियों के साथ आई किशोरी को लगी बाइक की टक्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें