कंडेला निवासी राशन डीलर ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों पर जबरदस्ती राशन लेने, मारपीट करने तथा 12 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
कंडेला निवासी राशन डीलर कृष्णपाल ने बताया कि वह रविवार सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर बैठकर राशन वितरण कर रहा था। इसी बीच ग्राम प्रधान अपने दो साथियों के साथ वहां आया तथा राशन सामग्री लेने लगा। जिस पर उसने कहा कि वो राशन नहीं दे सकता, क्योंकि तुम्हारा नाम राशन उपभोक्ता की सूची से हटा दिया गया है। जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके पास से 12 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। वहीं, मामले में पीड़ित कृष्णपाल ने तहरीर देने से पहले ही बिना पुलिस के शामली सरकारी अस्पताल में अपनी डाक्टरी कराई। उधर, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।