फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बेटी की हत्या का मामला,

विज्ञापन
विज्ञापन
डबल मर्डर में हत्यारों की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। हरिनगर बिड़ौली में मां-बेटी की हत्या के मामले में शनिवार को एसपी ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों से बात की और जांच में मिले तथ्यों को पुष्ट किया।
विज्ञापन

झिंझाना के गांव हरिनगर बिड़ौली में तीन दिन पहले मां-बेटी की हत्या कर दी गई थी। इस केस में खुलासे के लिए सर्विलांस ,स्वॉट टीमें सहित चार टीम लगी हैं। पुलिस को कई तथ्य और सुराग मिले हैं। इस आधार पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस के संदेह में आने वाले कुछ लोग अभी फरार हैं। इस घटना में पुलिस को पीड़ित परिवार के नजदीकियों के होने का शक है। पुलिस ने कई जानकारियां जुटाई हैं। इन जानकारियों को पुष्ट करने के लिए शनिवार शाम को खुद एसपी अजय कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में कई लोगों से बातचीत की। एसपी अजय कुमार ने बताया की घटना में कुछ आसपास के लोगों के ही होने की संभावना है। उनकी पहचान कराई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस केस में गिरफ्तारी होगी। पुलिस घटना से जुड़े कई अहम बिंदुओं को आधार मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हो रही जांच
घटना वाले दिन मां-बेटी को घर में खाना कौन देकर गया था।
घटना वाली रात मां-बेटी ने चक्की क्यों नहीं चलाई।
घर में चारपाई के पास जग गिलास मिले थे। घर में उस रात कौन आया था।
डाग स्क्वॉड की जांच में भी संदिग्ध मिलने वालों की पड़ताल
घर में आने जाने वालों की जानकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें