गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी युवती का निकाह दो साल पहले कैराना निवासी युवक के साथ हुआ था। पति-पत्नी में विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी। बुधवार रात उसका पति अपने तीन अन्य साथियों के साथ अकबरपुर सुन्हेटी पहुंचा और उसे जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में युवती के पिता तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
चोरी के शक में कई ई-रिक्शा जब्त
कैराना। बुधवार रात पुलिस ने कस्बे में चेकिंग के दौरान एक दर्जन ई-रिक्शाओं को कब्जे में ले लिया और लाकर कोतवाली में खड़ी करा ली। पुलिस ने चालकों से रिक्शाओं के कागज लाकर दिखाने को कहा। मामले में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आसपास के शहरों से ई- रिक्शा चोरी होकर कैराना में बिक रही है। संदिग्ध रिक्शाओं के बारे में जांच की जा रही है।