फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर काम करते मिले 10 किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। श्रम विभाग की टीम ने शुक्रवार को बाजारों में अभियान चलाकर जांच की। इस दौरान 10 किशोर दुकानों पर मजदूरी करते मिले। टीम ने सभी दुकानदारों को इस संबंध में कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम अमित पाल शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा और खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय ने पुलिस बल के साथ पानीपत-खटीमा राजमार्ग और कस्बे में अभियान चलाकर बच्चों से काम कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। कई स्थानों पर दुकानों पर किशोर काम करते मिले। टीम ने उनसे बात की। अधिकांश ने अपने पारिवारिक कारणों की वजह से काम करने की बात कही। टीम ने बच्चों को समझाया कि मजदूरी करने से उनका भविष्य खराब हो जाएगा। इसलिए स्कूलों में एडमिशन लेकर पढ़ाई करो। टीम ने दुकानदारों को भी बच्चों से मजदूरी कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने बताया कि शुक्रवार की कार्रवाई में 10 बच्चे मजदूरी करते हुए मिले। जिन्हें मजदूरी छोड़ कर पढ़ाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें