दयानंदर नगर निवासी दिव्यांश मोहल्ले में शाम के समय अपनी साइकिल पर घूम रहा था। बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर खेल रहे अन्य बच्चों ने उसके सिर में बल्ला मार दिया, जिसमें बच्चे का सिर फट गया और ब्लड बहने लगा। इसकी सूचना पर दिव्यांश के परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी बच्चे वहां से भाग गए। परिजन दिव्यांश को लेकर कोतवाली में पहुंचे, जहां से बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया, जहां पर डाक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया।