फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में पुलिस ने झारखंड़ के युवक के बयान दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। सवा साल पूर्व रेमटेक इंजीनियरिंग कॉलेज के झारखंड निवासी दो छात्रों की यमुना नदी में नहाते समय डूब कर मौत हो गई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में रविवार को पुलिस ने छात्रों के एक साथी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

13 सितंबर 2016 की शाम रेमटेक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्र पानीपत घूमकर कॉलेज लौट रहे थे। वह रास्ते में यमुना में नहाने लगे थे। इसी दौरान झारखंड निवासी छात्र प्रिंस और किशन की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी। प्रिंस के परिजनों ने शामली में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के बाद प्रिंस के पिता शंभु ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रेमटेक कॉलेज के महानिदेशक, प्रबंधक एवं तत्कालीन यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज सहित 10 आरोपियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के समय मृतक प्रिंस की साथी अमित साहू निवासी जमशेदपुर झारखंड भी मौजूद था। वह भी यमुना के पानी में डूबने लगा था। जिसे गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया था। शनिवार कछात्र प्रिंस का साथी अमित साहू झारखंड से कैराना कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में मामले के विवेचक एसएसआई अमन सिंह ने उसके बयान कलमबंद किए। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि घटना के बारे में हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें