फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर घर में बन रही शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना(शामली)। पुलिस ने गांव अबदाननगर और डेरा थानू में छापा मारकर अवैध शराब बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों स्थान से 1070 लीटर शराब बरामद की गई। शनिवार रात अहमदगढ़ चौकी पुलिस ने सूचना पर गांव अबदाननगर में एक मकान पर छापा मारा। वहां से बबलू को गिरफ्तार कर 1050 लीटर शराब बरामद की गई। इसके बाद गांव डेरा थानू में विकास के मकान पर छापा मारकर 20 लीटर शराब बरामद की। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि उक्त शराब निकाय चुनावों में सप्लाई के लिए बनाई जा रही थी। दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें