शामली/बाबरी। युवक ने दूसरे समुदाय के किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। किशोरी की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को तीन घंटे तक चौकी पर बैठाए रखा। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले में जबरदस्ती फैसला करा दिया। पुलिस कार्रवाई से इंकार कर रही है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला अपनी पुत्री के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। जब वह गांव के नजदीक पहुंची, तो दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान मां-बेटी ने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने मां-बेटी को पीट दिया। पीड़िता ने डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां को बंतीखेड़ा चौकी पर ले गई। शाम पांच बजे तक वहीं बैठाए रखा। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष को भी चौकी पर ही बुला लिया और बिना उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए ही मामला निपटा दिया। इस दौरान पीडिता की मां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।