थानाभवन(शामली)। मेरठ के सरधना के गांव मुल्हैड़ा निवासी रणवीर पुत्र राजकुमार ने थानाभवन थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता राजकुमार ने तीन वर्ष पूर्व उसकी जमीन पर छह लाख रुपये का लोन लेकर एक ट्रैक्टर-ट्राली खरीदी थी। आरोप है कुछ दिन बाद उनका कादरगढ़ निवासी रिश्तेदार उसके पिता को काम दिलाने के बहाने थानाभवन ले आया था और उसके पिता को बंधक बना लिया। पीड़ित का कहना है कि अब बैंक लोन की किस्त जमा न होने के कारण जमीन की नीलाम की कगार पर आ गयी है। जब उसने आरोपी से ट्रैक्टर-ट्राली लौटाने की बात कही तो फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पिता की बरामदगी और ट्रैक्टर-ट्राली दिलाने की मांग की।