विद्युत निगम की टीम ने नगर में विद्युत चोरी पकड़ो अभियान चलाते तीन मोहल्लों में छापे मारे। जहां पर टीम ने 13 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिजली चोरी रोकने के लिए पिछले एक माह से विद्युत निगम ने क्षेत्र में अभियान चला रखा है। शुक्रवार को इसी कड़ी में मोहल्ला दयानंदनगर, शिव विहार और गगन विहार में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने कई घरों में बकाया विद्युत बिल के कारण विद्युत कनेक्शन के विच्छेदन के बाद भी विद्युत सप्लाई होते हुए मिली। यही नहीं कई लोगों ने अवैध रूप से लाइन पर कटिया डाल रखी थी। टीम ने तीनों मोहल्लों में तेरह लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में पकड़ लिया तथा उनके खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि तहरीर आई है। 13 के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।