फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी मोजेंद्र शुक्रवार की सुबह किसी काम से गुुरुद्वारा तिराहे पर जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा तिराहे के पास पहुंचा तो वहां पर तीन युवकों ने उसको पकड़ लिया तथा उसके साथ कहासुनी करने लगे। जिस पर उसने विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर आरोपियों के चंगुल से पीड़ित को छुड़वाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है।
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत तीन घायल
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी तसलीम अपनी बाइक पर शामली की ओर से आ रहा था। दूसरी ओर से गांव मसावी निवासी अब्बास अपनी पत्नी के साथ थानाभवन की ओर जा रहा था। जब उनकी बाइक कस्बे के पास पहुंची तो मोड़ पर उनकी बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, झिंझाना क्षेत्र के गांव निवासी सेवापुर निवासी मुरारी बृहस्पतिवार रात छत से गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें