फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक टेंपो में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के बी-3 ब्लॉक मेंकुछ लोगों ने नशे में धुत होकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां रहने वाले टेंपो चालक मिथुन एवं अन्य लोगों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। यही नहीं गुस्साए लोगों ने मिथुन के टेंपो में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख कॉलोनीवासियों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट के आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि आए दिन असामाजिक तत्वों का कॉलोनी में जमावड़ा लगा रहता है और उन्हें मना करने पर वह लोग उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। मारपीट कर फिर पुलिस के आने से पहले ही भाग जाते हैं। कॉलोनी वालों ने यह भी बताया कि ऐसे असामाजिक तत्व बाहरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें