अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। ऊन ब्लाक के डीलरों के यहां खाद्यान और मिट्टी का तेल कम मिलने पर राशन की दुकानों को निलंबित कर दिया है। अनियमितता मिलने पर राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव ढिंढाली- पुरमाफी के राशन डीलरों के विरुद्ध खाद्यान और मिट्टी के तेल वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को ऊन के एसडीएम सुरेंद्र सिंह आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने पहले गांव ढिंढाली में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर के अनुरूप गोदाम में राशन नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान 13 बोरे गेहूं और 28 बोरे चावल के अलावा 917 लीटर मिट्टी तेल कम मिला। इसके अलावा गांव पुरमाफी में राशन डीलर की दुकान का निरीक्षण करने पर गोदाम में 679 लीटर मिट्टी तेल नहीं मिला। आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने मामले की पूरी जांच पड़ताल के बाद शनिवार को दोनों राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तुुु अधिनियम के तहत थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने बताया की ग्रामीणों की शिकायत पर दोनों गांवों के राशन डीलरों की जांच की गई हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर, आपूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा ने बताया कि ढिंढाली की दुकान को दयानंद रंगाना राशन डीलर के यहां और पुरमाफी की दुकान को दूसरे डीलर सत्यबीर के यहां संबद्ध की गई है।