फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ अभद्रता किए जाने पर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

महिला के साथ अभद्रता किए जाने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखजादगान निवासी दो लोगों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा हैं। शनिवार को एक महिला अपने घर पर काम कर रही थी। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर सुक्के के परिवार के लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें नवाब उसकी पत्नी तस्लीमा व सुहेल घायल हो गए। परिवार के लोगों ने सभी घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें