फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चल रहा अवैध पशु कटान, चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध पशु कटान की सूचना पर मोहल्ला इमाम गेट के पास एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पशु का मीट, कटान के उपकरण बरामद करने के साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला इमाम गेट पर एक मकान में छापा मारा। मौके पर चार आरोपी एक पशु का अवैध रूप से कटान करके बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से पशु का मीट व कटान के उपकरण जब्त कर लिए। चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि मामले में चारो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने दी दबिश
कैराना। मंगलवार रात करीब दो बजे दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने कस्बा कैराना के अलग अलग मोहल्लों में दबिश डाली। इस दौरान दिल्ली पुलिस मोहल्ला सदरयान निवासी एक युवक को अपने साथ ले गई। वहीं मामले में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा पुलिस द्वारा दबिश डाले जाने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान घायल
झिंझाना। गांव बल्हेड़ा निवासी जीशान मंगलवार रात लगभग 11 बजे अपने ट्रैक्टर से खेत पर गया था। ट्रैक्टर पलटने के कारण उसके नीचे दबने से जीशान घायल हो गया। परिजनों ने उसे झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
करंट लगने से बच्चे की मौत
चौसाना। क्षेत्र के गांव जिजौला में बुधवार रात करीब छह बजे करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। जिजौला निवासी शेरदीन का पुत्र उवेश (आठ वर्षीय) अन्य बच्चों के साथ मकान की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रहे विद्युत तार से उवेश का हाथ लग गया। जोरदार करंट लगने से उवेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दो बच्चों को भी करंट लगा और वह दूर जा गिरे। उवेश की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बाद में उसका शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

-- बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना (फोटो)
शामली। गन्ना विकास परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को शामली शुगर परिसर में पहुंचकर धरना दिया। किसानों ने कहा कि शुगर मिल प्रबंधन मनमानी कर रहा है तथा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान राजवीर सिंह, डायरेक्टर मनोज कुमार, चरण सिंह, वीरेंद्र सिंह, रियाज अहमद, विनोद कुमार, संजीव मालैंडी, ब्रजेश और सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें