गर्भवती को पीटकर घर से निकाला
कैराना। सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव बड़कौला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी कैराना थाना क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी युवक के साथ पांच साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं। बुधवार को उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी बीच ससुरालियों ने लाठी-डंडों से गर्भवती बहन की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरशराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।