दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
कैराना। बिहार के जिला झारखंड निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी लगभग दो माह पूर्व कैराना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और उससे एक लाख रुपये की की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी बहन के यहां छोड़ दिया। पीड़िता ने पति पर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने और विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसके निकाह से पहले ही दूसरी शादी भी की हुई है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
25 लोग मुचलका पाबंद
कैराना। कैराना कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 और शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद किया है। पुलिस ने इन लोगों की सीआरपीसी की धारा 107/116 के तहत चालानी रिपोर्ट उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भेजी दी है।